– गीतों पर थिरकी हाई-प्रोफाइल महिलाएं, रैंप वाल्क कर बिखेरी अदाएं
बयूरो : प्रख्यात होटल सुख महल में शनिवार को ‘जश्न-ए-बसंत’ का आयोजन किया गया जिसमें दैनिक सवेरा की नेहा विज व रुचि विज, CT ग्रुप की परमिंदर कौर चन्नी, न्यू इमेज अकादमी की पूजा, पार्षद सुनीता रिंकू व होटल सुख महल की सोनिया बाली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस दौरान महिलाओं ने पीले लिबास पहने हुए थे और मेक-अप से लेकर ज्वेलरी सभी बसंत सेलिब्रेशन के चलते पीले रंग के ही थे। इस दौरान हाई-प्रोफाइल महिलाओं जहां रैंप वाल्क कर अदाओं का जलवा बिखेरा वहीं गीतों की धुनों पर थिरक अपने छिपे टेलेंट को उजागर किया। इस दौरान विभिन्न गेम्स भी खिलाई गई। विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान होटल सुख महल के MD दीपक बाली ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस दौरान सिविल हॉस्पिटल से डेंटल सर्जन डॉ. चेतना मोहन, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, डॉ. सुषमा चावल, रश्मि अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शाइना कोचर, शैलजा (द फैशनेट), सुखबीर चट्ठा, ज्योति सूरी, टैरो कार्ड रीडर व एस्ट्रोलॉजर रितिका मरवाहा, अजय मैनी आदि ने शिरकत की।

https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971







