Home Punjab आप महिला उम्मीदवार पर रात में हमला करना बेहद शर्मनाक : राजविंदर...

आप महिला उम्मीदवार पर रात में हमला करना बेहद शर्मनाक : राजविंदर कौर

ब्यूरो : आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के गुंडों द्वारा लोहिया खास नगर परिषद में आप उम्मीदवार रजनी बाला पर हमले की कड़ी निंदा की है। जलंधर में पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रिंसिपल प्रेम कुमार और शहरी अध्यक्ष राजविंदर कौर ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी निकाय चुनावों में हार से घबरा गई है। अब कांग्रेस चुनाव में धांधली करने पर उतारु है। उन्होंने कहा कि लोहिया खास वार्ड नंबर-7 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रजनी बाला के घर पर शुक्रवार की रात कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया। कांग्रेस के गुंडों ने उनके घर की लाइटें तोड़ दी और उनपर चुनाव न लडऩे का दबाव बनाया। कांग्रेस के गुंडों ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने चुनाव लड़ा तो उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। आप नेताओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, बड़ी संख्या में आप के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मौके पर बुलाया, लेकिन पुलिस कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही डराने-धमकाने लगी। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में कांग्रेसियों द्वारा गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही है। काग्रेसियों और अकालियों को डर लग रहा है कि जनता अब परिवर्तन चाह रही है और इन भ्रष्ट पार्टियों से छुटकारा पाना चाह रही है। इसलिए कांग्रेस आप उम्मीदवारों को डरा-धमका कर चुनाव चुनाव का माहौल बिगाडऩा चाहती है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस के गुंडों से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस की गुडागर्दी हमें रोक नहीं सकती। हमारा उद्देश्य जन-समर्थक नीतियों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पार्टी की गुंडागर्दी के खिलाफ राज्य चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज कराई थी और मांग की थी कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पंजाब में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाए, लेकिन चुनाव आयोग ने हमारी बातों का नोटिस नहीं लिया और कोई कार्रवाई नहीं की।

https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971