Home Religious DIPS ग्रुप के संस्थापक व चेयरमैन स. गुरबचन सिंह पंचतत्व में विलीन,...

DIPS ग्रुप के संस्थापक व चेयरमैन स. गुरबचन सिंह पंचतत्व में विलीन, हजारों शहरवासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, देखे तस्वीरें

ब्यूरो : उत्तर भारत में शिक्षा के क्षेत्र में विख्यात डिप्स चेन ऑफ इंस्टीच्यूट के संस्थापक एवं चेयरमैन स गुरबचन सिंह का गत दिवस लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया था। जिसके बाद उनके परिवार तथा रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई थी। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए माडल टाउन स्थित उनके घर पर ही रखा गया था। आज दोपहर माडल टाउन श्मशानघाट में स.गुरबचन सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे तरविंदर सिंह राजू ने इस शोक की घड़ी में कहा कि उनके पिता उनके लिए आर्दश है और हमेशा रहेंगे। उनके दिखाए रास्ते पर चल कर ही आज तक सफलता मिली है। वह सिर्फ मेरे ही नहीं बल्कि शहरवासियों के लिए भी आर्दश हैं। इस मौके पर मेयर जगदीश राजा, विधायक सुशील रिंकू, विधायक राजिंदर बेरी, डिप्टी मेयर सिमरनजीत सिंह बंटी, इंन्नोसेंट हार्ट स्कूल के एमडी डा. अनूप बॉरी, पनसप चेयरमैन तेजिंदर बिट्टू, सेंट सोल्जर ग्रुप से अनिल चोपड़ा, CT ग्रुप से चरणजीत चन्नी, राजन चोपड़ा, लिटल ब्लॉसम से संजीव मड़िया, मेजर सिंह, अमरजीत अमरी, हीट-7 से दर्शन सिंह व अनूप कौर सहित शहर की सैंकड़ों विख्यात हस्तियों ने स. गुरबचन सिंह को अंतिम विदाई दी और परिवार की तंदरुस्ती के लिए वाहेगुरु जी के आगे अरदास की।

https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971