बयूरो : बस स्टैंड नजदीक होटल रेजीडेंसी के ठीक सामने सहोता काम्प्लेक्स को सोमवार सुबह सील लगा दी। जानकारी अनुसार सहोता काम्प्लेक्स के मालिक द्वारा बिल्डिंग में जहां अवैध निर्माण कर उसको कमर्शियल तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा था वही मौके पर नाजायज पार्किंग वसूली भी की जा रही थी। इस सम्बन्धी जब नगर निगम को शिकायत हुई तो सोमवार सुबह निगम टीम ने मौके पर पहुंच अपनी सील लगा दी। गौर करने लायक है कि सील लगने के बाद क्या आगे की कार्रवाई चाहे निर्माण संबंधी उचित कागजात दिखाना हो या कागजात ना दिखा पाने पर उसकी डिमोलिशन हो, होगी या नहीं यह आने वाला समय ही बताएगा।

https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971
https://www.facebook.com/watch/?v=114716273872011







