Home Education HMV की जसप्रीत कौर निबंध लेखन प्रतियोगिता में रही प्रथम

HMV की जसप्रीत कौर निबंध लेखन प्रतियोगिता में रही प्रथम

ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्र जसप्रीत कौर ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स द्वारा आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में आरसी -2 रीजन में प्रथम तथा पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने जसप्रीत कौर को बधाई दी। उन्होंने बताया कि जसप्रीत को तीन हजार रुपए का नकद पुरस्कार, एक किताब और एक पेन ड्राइव पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। उन्होंने छात्राओं को भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। फिजिक्स विभागाध्यक्षा सलोनी शर्मा, सुशील कुमार और सिम्मी ने भी जसप्रीत कौर को बधाई दी।

https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971

https://www.facebook.com/watch/?v=114716273872011