बयूरो : शहर में चाइना डोर का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शहर में रविवार दोपहर देखने को मिला जब एक मासूम लडक़ी पीहू चाइना डोर की चपेट में आ गई। इस बारे लड़की पीहू के परिजन ने बताया कि मासूम पीहू की आंख पर चाइना डोर बुरी तरह से फिर गई है और निजी हॉस्पिटल में उसे इलाज हेतु दाखिल करवाया गया है।







