
-BJP v/s BJP : सांपला गुट की भगत गुट से खुलेआम झड़प
(ब्यूरो) : 2022 विधानसभा चुनावों दौरान जालंधर वेस्ट हलके में भाजपा बनाम भाजपा देखने को मिला जब भाजपा पार्टी के दो गुटों में झड़प हो गई। जानकारी अनुसार एक डिबेट प्रोग्राम को लेकर भाजपा के दो नेताओं सौरभ सेठ और प्रदीप खुल्लर में हाथापाई हुई जहां सिख युवक की पगड़ी भी उतर गई।
इस मौके पीड़ित दीपक ने बताया कि सौरव ने उसकी दाढ़ी के केश पकड़े और उसकी पगड़ी उतार दी। जिससे सिख संगठनों में भारी रोष है।
मामला पुलिस थाने में पहुँच गया है। वेस्ट हल्के से उम्मीदवार मोहिंदर भगत ग्रुप के नेता सौरभ सेठ के खिलाफ शिकायत दी गई है। शिकायत है कि भाजपा प्रत्याशी मोहिंदर भगत के करीबी नेता ने सांपला ग्रुप के करीबी नेता प्रदीप खुल्लर पर हमला किया है।
इस मामले को लेकर जब प्रदीप खुलर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मोहिंदर भगत ग्रुप के नेता सौरभ सेठ ने उन्हें रास्ते में घेर कर हिंसक विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि सौरभ ने गाड़ी में से डंडा उठा कर उन पर हमला बोला।
वहीं सौरभ सेठ को जब सम्पर्क किया गया तो उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया। अगर वह उस बारे अपना पक्ष रखना चाहते है तो गोलमाल न्यूज़ से सम्पर्क कर सकते है। उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।












