Home Crime जालंधरः छापा ‘सेखों ग्रैंड’ होटल में, जुआ खेलते 8 गिरफ्तार, पढ़ें व...

जालंधरः छापा ‘सेखों ग्रैंड’ होटल में, जुआ खेलते 8 गिरफ्तार, पढ़ें व देखें

ब्यूरो : जालंधर के होटल शेखों ग्रैंड में पुलिस द्वारा छापामारी दौरान जुआ खेलते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से पुलिस ने तीन लाख से ज्यादा की नकदी बरामद की है।

इस संबंध में जब होटल सेखों ग्रैंड के मैनेजर विकास से बात की गई तो विकास ने कहा कि आज 3:00 बजे के आसपास सुधीर कुमार ने कमरा नंबर 409 बुक कराया था। सुधीर कुमार का कहना है कि उन लोगों ने यह कमरा जन्मदिन की पार्टी मनाना के लिए बुक किया था।