Home Punjab जालंधरः नार्थ में मजबूत हुए भंडारी, मिला राठौर व गोपाल का साथ,...

जालंधरः नार्थ में मजबूत हुए भंडारी, मिला राठौर व गोपाल का साथ, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर नार्थ विधानसभा हलके में भाजपा के प्रत्याशी कृष्णदेव भंडारी ने पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर के निवास स्थान पर जाकर उनका मुंह मीठा करवाया। राकेश राठौर ने भी कृष्ण देव भंडारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह और उनकी पूरी टीम उनके साथ पूर्ण सहयोग करेगी।

राकेश राठौर ने कहा कि मैं भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता हूं और पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है उसमें मैं उसमे अपना पूर्ण सहयोग करूँगा। राकेश राठौर ने कहा कि मैं और मेरी पूरी टीम भाजपा के अनुशासित सिपाही होने के नाते सदैव ही पार्टी के हित के लिए दृढ़ता के साथ खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे।

राकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से पंजाब की जनता पूर्ण रूप से त्रस्त है और उनके झूठ की पोल जगजाहिर हो चुकी है। सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना मतदान करेगे ऐसा मेरा मानना है। राकेश राठौर ने अपने सभी साथियों से आह्वान किया कि वह जिस किसी भी क्षेत्र में कार्यरत है भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए उस क्षेत्र में दिन-रात कार्य करें।

जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार कृष्णदेव भंडारी लगातार मजबूत होते जा रहे हैं इसी कड़ी में भंडारी को पूर्व पार्षद गोपाल दास गुप्ता पेठे वाले का साथ मिला इस दौरान दोनों ने चुनाव इकट्ठे लड़ने का फैसला करते हुए कहा कि कांग्रेस और जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट पर हैनरी परिवार ने हमेशा ही लोगों की वोट को सिर्फ और सिर्फ प्रयोग किया है जबकि क्षेत्र का विकास तरक्की और इलाके की खुशहाली सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुई है।

गोपाल दास पेठे वाले ने कहा भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है और 10 मार्च को शेत्र की कमान एक बार फिर से विधायक के रुप में के.डी भंडारी को सौंप दी जाएगी इस दौरान पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी ने कहा गोपाल दास गुप्ता हमारे क्षेत्र के बहुत ही सीनियर नेता है और इनके मार्गदर्शन और दिशानिर्देशों में पार्टी और मजबूत होगी गोपाल दास गुप्ता जी क्षेत्र में पार्टी की मजबूती और चुनाव के विजय के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होकर कार्य करेंगे।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, रमन पब्बी, सन्नी शर्मा, दविंद्र कालिया, सुरेश शर्मा, विक्रांत शर्मा, मनीष विज, अमित भाटिया, राजन शर्मा, संजीव शर्मा मनी, हरजिंदर सिंह, बाबू अरोड़ा, जय कल्याण, कुणाल गोस्वामी, दिनेश शर्मा, विश्व महेंद्रु, वरुण नागपाल, मनीकुमार, नितिन बहरोल, नरेश दीवान, रोहित वत्स, करण शर्मा, यजीत हुरिया, भाजपा नेता इंद्र प्रकाश अरोड़ा, भाजपा नेता आशू गुप्ता, भाजपा मंडल नंबर 1 के अध्यक्ष हितेश स्याल, भाजपा नेता परशोत्तम हैप्पी, राकेश, आर.के सतीश, गोगी आदि भी उपस्थित रहे।