

– लगातार दूसरे दिन दुकान के बाहर मॉडल टाउन में प्रदर्शन
(पूजा मेहरा) : शिव भक्तों का लगातार KAMZ INKZONE के खिलाफ गुस्सा उग्र होता जा रहा है। टैटू आर्टिस्ट द्वारा महिला की पीठ पर भगवान शिव की तस्वीर बनाने से भक्तों द्वारा लगातार रोष प्रदर्शन किए जा रहे है। भक्त दुकान के बाहर धरना लगाकर बैठ गए हैं और जमकर नारेबाजी की जा रही है। 
शिव भक्तों का कहना है जब तक टैटू आर्टिस्ट के खिलाफ खिलाफ पर्चा दर्ज नहीं होगा तब तक रोष प्रदर्शन ऐसे ही चलते रहेंगे। हिंदू धर्म का अपमान कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द से जल्द अगर कार्रवाई नहीं की गई तो हालात बिगड़ सकते हैं इसीलिए पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द टैटू आर्टिस्ट क्व खिलाफ कार्रवाई की जाएं।











