Home Crime पंजाब : फिर चली गोलियां! दिनदिहाड़े गैंगवार दौरान 2 गैंगस्टरों का कत्ल,...

पंजाब : फिर चली गोलियां! दिनदिहाड़े गैंगवार दौरान 2 गैंगस्टरों का कत्ल, पढ़ें व देखें

ब्यूरो : बठिंडा के गांव लहराखाना में दोपहर के समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने दो नौजवानों पर गोलियां से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद नौजवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया परंतु उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मनप्रीत सिंह छल्ला सिद्धू पुत्र सुखदेव सिंह निवासी लहराखाना और मनप्रीत सिंह बिक्की पुत्र गुरसेवक सिंह पूर्व सरपंच निवासी लहरा बेगा के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि गांव लहराखाना के रिटायर्ड अध्यापक सुखवंत सिंह की पत्नी अंग्रेज कौर का आज गांव के गुरुद्वारा बाबा वधावा सिंह में दोपहर 1 बजे भोग पड़ रहा था। मनप्रीत सिंह छल्ला सिद्धू की अंग्रेज कौर ताई लगती थी। मनप्रीत सिंह छल्ला सिद्धू अपने साथियों समेत अपनी ताई के भोग पर आया था। कुछ समय बाद अचानक गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोलियां चलने की आवाज आई। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मनप्रीत सिंह छल्ला सिद्धू और मनप्रीत सिंह बिक्की पर गोलियों के साथ हमला कर दिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई।