Home Crime जालंधरः भयंकर हादसा 120 फुटी रोड पर, घसीटता ले गया मृतक को...

जालंधरः भयंकर हादसा 120 फुटी रोड पर, घसीटता ले गया मृतक को वाहन, शीतल अंगुराल ने लगाए प्रशासन पर गम्भीर आरोप, पढ़ें व देखें

(पूजा मेहरा) : शहर में लगातार एक्सीडेंट की वारदातें सामने आ रही है। ऐसे ही एक मामला सोमवार की सुबह को भैया मंडी चौक, 120 फुटि रोड में देखने को मिला जहां पर साइकिल रिपेयर करने वाले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिस की मौके पर ही मौत हो गई। जालंधर वेस्ट की सड़कों के हालात इतने खराब है कि बारिश के दिनों में पानी के अंदर जालंधर वेस्ट डूब जाता है।

घटना की कड़ी निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी वेस्ट हलके के उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने कहा कि वेस्ट में खूनी खेल सरकार और प्रशासन की लापरवाही की वजह से आज फिर एक बेक़सूर व्यक्ति ने जान गवा दी। एक भयानक हादसे का शिकार हो गया। मै पिछले दिनो से प्रशासन को गुहार लगा रहा था की बरसात के मौसम में कोई पुख़्ता इंतज़ाम किया जाए सड़के बदहाल है। किसी की जान जा सकती है पर किसी ने एक ना सुनी नतीजा रोज़ बेक़सूर लोगों की जाने जा रही है।