Home Punjab जालंधरः “हर समस्या का हल – दिनेश ढल्ल” के नारों से गूंजा...

जालंधरः “हर समस्या का हल – दिनेश ढल्ल” के नारों से गूंजा ढंन मोहल्ला, ‘काली’ का हुआ भव्य स्वागत, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर नार्थ से पूर्व पार्षद दिनेश ढल्ल काली को आम आदमी पार्टी द्वारा टिकट दी गई है। जिसके पश्चात उनका उनके कार्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दिनेश ढल्ल के हक में इलाकानिवासिओं द्वारा नारेबाजी भी की गई। इस दौरान “हर समस्या का हल – दिनेश ढल्ल” के नारों से ढंन मोहल्ले की गलियां गूंज उठीं।इस दौरान दिनेश ढल्ल ने गोलमाल न्यूज़ से बातचीत में कहा कि वह बड़े मार्जिन से सीट जीत कर जहां आम आदमी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनाने में अहम योगदान देंगें वहीं इलाके में विकास की नई लहर चलेगी। उन्होंने वायदा किया कि वह सदैव इलाका वासियों के लिए खड़े रहेंगे व सभी को साथ लेकर चलेंगे।