Home Punjab जालंधर : मैं डॉ. संजीव शर्मा व ढींडसा को साथ लेकर चलूंगा...

जालंधर : मैं डॉ. संजीव शर्मा व ढींडसा को साथ लेकर चलूंगा : रमन अरोड़ा 

(पूजा मेहरा) : आम आदमी पार्टी ने सेंट्रल हल्के से रमन अरोड़ा ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है। गोलमाल न्यूज़ से विशेष बातचीत में रमन अरोड़ा ने बताया कि आम आदमी पार्टी जनता के लिए कार्य करती आई है और करती रहेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘मैं डॉ. संजीव शर्मा व इकबाल सिंह ढींडसा को साथ लेकर चलूंगा, अगर मुझे मनाने के लिए दोनों के घर भी जाना पड़ा तो उनके घर भी जाऊँगा’। मुझे सभी के साथ की जरूरत है और वह उनके बड़े भाई भी है।

2022 चुनाव को लेकर घमासान शुरू हो गया है। पार्टी प्रचार को लेकर हर उम्मीदवार जद्दोजहद कर रहा है। इस बार देखना यह होगा कि किसका पलड़ा ज्यादा भारी होता है ओर कौन जनता के दिलों पर राज करता है। फिलहाल आम आदमी पार्टी के अंदर खींचतान शुरू हो गई है। पुराने वर्कर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बिगुल बजा रहे है।