Home Punjab स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में कड़ा मुकाबला देंगी जालंधर की महिला पार्षद अरुणा अरोड़ा

स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में कड़ा मुकाबला देंगी जालंधर की महिला पार्षद अरुणा अरोड़ा

– ‘सेगरीगेशन’ व ‘होम कम्पोस्टिंग’ का मुख्य तौर पर इस सफाई अभियान में किया जा रहा पालन

बयूरो : स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में कड़ा मुकाबला होने वाला है क्योंकि जालंधर की आयरन लेडी महिला पार्षद अरुणा अरोड़ा सभी प्रतिभागियों को कड़ा मुकाबला देने की तैयारी में है। जानकारी अनुसार पंजाब के सभी मुख्य शहरों जैसे जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा आदि में से मॉडल टाउन जालंधर का इलाका वैसे ही सबसे आगे है। गौर होकि स्वच्छ सर्वेक्षण के चलते पिछले 15 दिनों में 15 पॉइंट चयनित कर साफ करवाए गए है जहां लोग कूड़ा फेंक कर ढेर लगा देते थे। अब लोगों को भी जागरूक किया गया है।

इस सम्बन्धी गोलमाल न्यूज़ ने विशेष तौर पर पार्षद अरुणा अरोड़ा से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में भाग लेने जा रही है और इसके लिए वह पिछले लंबे समय से कार्यरत व प्रयासरत है। अरुणा ने बताया कि उनके वार्ड अधीन आते पॉश इलाके मॉडल टाउन के करीब 400 घरों में होम कम्पोस्टिंग हो रही है जिसको उन्होंने शुरू करवाया है। इसके अतिरिक्त उनके इलाके में उन्होंने लोगों को रीसायकल, रीयूज़ व रिड्यूस का फार्मूला सीखा वेस्ट मटेरियल से प्रोडक्ट जैसे पेन-पेंसिल स्टैंड, फ्लावर पॉट आदि तैयार करने की ट्रेनिंग दी है। अरुणा अरोड़ा ने आगे बताया कि उनके इस मिशन में जालंधर नगर निगम तथा निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा व सीएफ सरोज कपूर ने बहुत सहयोग दिया है जिनका वह आभार प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही आगे भी सफाई मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि उनके इलाके के अधिकतम घरों में ‘सेगरीगेशन’ को फॉलो कर रहे है। जिसमे सूखे व गीले कूड़े प्रति सभी जागरूक होते है और उन्हें अलग-अलग रखते है।