Home Punjab जलांधर : BJP का धरना रहा फ्लॉप, वर्करों से ज्यादा दिखे ओहदेदार,...

जलांधर : BJP का धरना रहा फ्लॉप, वर्करों से ज्यादा दिखे ओहदेदार, पढ़ें व देखें 

(पूजा मेहरा) : PM की सुरक्षा में चूक को लेकर लगातार भाजपाई कांग्रेस की चन्नी सरकार को घेर रहे हैं। शुक्रवार को पुड्डा कंपलेक्स में भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया। इसी दौरान DC घनश्याम थोरी को मांग पत्र भी सौंपा गया।

लगातार कोरोना महामारी में भी अन्य राजनीतिल पार्टियों के साथ-साथ बीजेपी भी रेलियां करती नजर आ रही है। गत दिवस भी मशाल मार्च निकाला गया था। अगर इसी तरह चलता रहा तो बीजेपी कोरोना को फैलाने में सबसे आगे साबित होगी।

वही आज आयोजित हुए इस धरने में वर्करों से ज्यादा बीजेपी ओहदेदार दिखाई दिए जिससे यह साफ पता लगता है कि बीजेपी के मात्र ओहदेदार ही मोदी को खुश करने के लिए इकट्ठ कर रहे हैं।

वही इस दौरान पीएम की सुरक्षा को लेकर एक सच्चाई सामने आई है कि किसान नहीं भाजपा कार्यकर्ता ही काफिले के नजदीक गए थे। इतना ही नहीं उनके हाथों में बीजेपी के झंडे भी दिख रहे थे।इस सम्बन्धी एक वीडियो भी वायरल हो रही है।