
– 9वीं सूची में नार्थ से बनाए जा सकते है उम्मीदवार
बयूरो : जालंधर में आम आदमी पार्टी प्रत्येक हल्के से नए नामों पर दांव खेलती नजर आ रही है। जहां सबसे पहले वेस्ट हलके से शीतल अंगुराल को बतौर उम्मीदवार उतार कर आम आदमी पार्टी ने सभी को हैरान कर दिया था वही कैंट हलके से पूर्व आईजी सुरेंद्र सोढ़ी तथा आज सेंट्रल हलके से रमन अरोड़ा को टिकट देकर आम आदमी ने बदलाव की राजनीति पर मुहर लगाई है। वही सूचना मिली है कि शुक्रवार शाम 4:00 बजे स्थानीय प्रेस क्लब में पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा एक महत्वपूर्ण विषय पर प्रेस वार्ता करने आ रहे हैं। गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस प्रेस वार्ता दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश ढल्ल काली को आम आदमी पार्टी ज्वाइन करवाई जा सकती है और 9वीं सूची में उन्हें नार्थ हलके से बतौर उम्मीदवार ऐलान किया जा सकता है।










