
(ब्यूरो) : सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन शाहपुर कैंपस में जिला स्तर और पंजाब स्तर पर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता व लड़कियों के लिए फिटनेस फिजिक प्रतियोगिता का आगाज़ हो रहा है। जिसमें पंजाब से डेढ़ सौ खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि प्रतियोगिता में कोविड-19 के नियमों को पूर्ण तरीके से पालन किया जाएगा। जिस हाल में प्रतियोगिता करवाई जा रही है प्रोटोकॉल के सारे नियम वहां पालन किए जाएंगे । 40 से 50 कैपेसिटी से दर्शक आकर ही बैठ सकेंगे। इसके साथ ही हमारी एसोसिएशन का एक ही लक्ष्य है पंजाब में फिटनेस को लाना लोगों को नशे से दूर रखना। ताकि आने वाले समय में फिट पंजाब बन सके।










