Home Crime जालंधरः धज्जियां ‘B4 No.1 Event Organiser’ द्वारा DC की लगाई धारा-144 की

जालंधरः धज्जियां ‘B4 No.1 Event Organiser’ द्वारा DC की लगाई धारा-144 की

– गलती से भी न जाना रॉयल किंग रिसोर्ट, प्रशासन/पुलिस/हेल्थ सहित विभिन्न रेवेन्यू विभाग मौके पर कर सकते हैं छापेमारी

– टैक्स चोरी सहित कोविड Guideline व DC के आदेशों को आयोजक दिखा रहे बेशर्मी से ठेंगा

– गायक ‘बिल्ला’ भी ‘अंग्रेजी मैडम’ गटक करेगा श्रोताओं की जान से खिलवाड़, आखिर कौन होगा जिम्मेवार ?

बयूरो : स्थानीय रॉयल किंग रिसोर्ट में B4 No.1 Event Organiser द्वारा गायक कुलविंदर बिल्ला की स्टार नाईट 31 दिसंबर रात को आयोजित करवाई जा रही है। इस मौके पर जहां आयोजकों द्वारा विभिन्न टैक्स विभागों से टैक्स की चोरी की जा रही है वहीं सरेआम DC द्वारा जिले में लगाई गई धारा-144 की धज्जियां भी उड़ाई जा रही है। गौर होकी इस दौरान प्रशासन, पुलिस, हेल्थ विभाग सहित कई टैक्स विभाग एन्जॉय करने लोगों के रंग में भंग सिर्फ आयोजको की छोटी सी गलती व चंद पैसे कमाने की लालसा के चलते डाल सकते है जिसका जिम्मेवार कौन होगा, कुछ स्पष्ट नही है। इसलिए कोविड गाइड लाइन देखते हुए गोलमाल न्यूज़ सभही से अपील करता है कि ऐसे नियमो की धज्जियां उड़ाने वाले कार्यक्रम में शामिल न हों जहां आपकी जान से तो खिलवाड़ हो ही रह है वहीं आपकी सुरक्षा व रेस्पेक्ट पर भी आंच आ सकती है। इस दौरान अगर प्रशासन आंखें मूंद तमाशा देखता है तो लचर गायकी से मशहूर हुए ‘बिल्ला’ अंग्रेजी मैडम गटक सरेआम मौजूद लोगों की जान से खिलवाड़ करता दिखाई देगा। जिसका जिम्मेवार आयोजक, गायक व प्रशासन (पुलिस भी) होगा। एक विभाग के अधिकारी न नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक शिकायत इस बाबत विभाग में पहुंच चुकी है और कार्यक्रम दौरान छापेमारी की जा सकती है ताकि उचित परमिशन, कानून की पालना सहित टैक्स चोरी सम्बन्धी दूध का दूध व पानी का पानी हो सके। ऐसे में उन्होंने सभी से अपील की कि जान है तो जिंदगी है। कोरोना के पहले वैरिएंट से हम जीत चुके है। हाथी गुजर गया है पूंछ रह गई है। ओमिक्रोन के गुजरने का इंतेजार कर लें ताकि दोबारा से नार्मल जिंदगी व्यतीत की जा सके। इस बारे जब आयोजको से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे सम्पर्क नही हो सका। इस बारे अगर कोई अपना पक्ष रखना चाहता है वह हमें सम्पर्क कर सकता है। उसका पक्ष भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। ऐसे किसी अवैध रूप से कानून की धज्जियां उड़ाने वाले किसी कार्यक्रम बारे किसी पाठक को मालूम चलता है तो , हमे बता सकते है। हम जनहित में उसे लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से उचित जानकारी जुटा कर सच प्रकाशित करने की कोशिश करेंगें।