









बयूरो : नकोदर हल्के में कांग्रेस की टिकट के लिए लगातार अश्वन भल्ला का नाम तेजी पकड़ रहा है। इसी कड़ी में अश्वन भल्ला ने कांग्रेस प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। इस दौरान अश्वन ने सिद्धू को नकोदर हल्के की जहां समस्याओं बारे अवगत करवाया वहीं उनसे हल्के में एक बार बतौर युवा नेता सेवा करने का मौका देने की बात कही। सिद्धू ने अश्वन को यूथ कोटे से नकोदर हल्के से 2022 चुनाव लड़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह हाई कमान के आगे उनका पक्ष पूरा रखने की भी बात कही।










