









ब्यूरो : लुधियाना शहर में चंडीगढ़ रोड पर कपड़े की फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए 12 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के कारण पता नहीं चल पाया है, फैक्टरी में आग लगने से करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान है। मौके पर पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हुए हैं। आसपास की इमारतों को खाली करवाया जा रहा है। फैक्टरी में दोपहर बाद 4 बजे इमारत की 7वीं मंजिल पर धुआं निकलने लगा था। जिसके बाद मुलाजिम इमारत से बाहर निकलने लगे और फिर देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। बताया जा रहा है कि इस 7 मंजिल फैक्टरी में तैयार किए गए कपड़े और अन्य सामान पड़ा था, जिस कारण आग एक दम से भड़क उठी।











