Home Crime जालंधरः बुलावा ‘कोविड’ खतरे को ‘B4 No.1 Event Organisers’ द्वारा, 31 रात...

जालंधरः बुलावा ‘कोविड’ खतरे को ‘B4 No.1 Event Organisers’ द्वारा, 31 रात को होने जा रहा बड़ा इकट्ठ

बयूरो : दुनिया भर में जहां कोविड अधीन ओमिक्रोन का खतरा लगातार मंडरा रहा है वहीं इसके बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विभिन्न राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार के आह्वाहन व गाइड लाइन के चलते सख्तियां बढ़ा दी है। इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने भी हाल ही में नई गाइड लाइन जारी की है जोकि निकटतम भविष्य में लागू होती देखी जा सकेंगी। लेकिन इस सब के बीच आमजनों के भविष्य व सेहत से खिलवाड़ स्थानीय रॉयल किंग रिसोर्ट में B4 No.1 Event Organisers द्वारा करने की तैयारी की जा रही है। गौर होकी 31 रात को जहां कई राज्यों में नए साल के कार्यक्रमो पर रोक लगाई गई है वही बाकी एहतियातन ऐसे कार्यक्रम रद्द कर चुके है लेकिन पैसे कमाने की चाह में उक्त इवेंट कंपनी अपना कार्यक्रम जारी रखते हुए धड़ाधड़ महंगे पास बेच कर लोगों को खुद कोरोना खतरे का बुलावा दे रही है। जहां भारी इकट्ठ होगा और कोविड नियमों की जम कर धज्जियां उड़ाई जाएंगी। क्योंकि न तो वहां सोशल डिस्टेंस को बरकरार रखना आसान होगा और साथ ही वहां खाने-पीने की चीज़ों की क्वालिटी में उचित ख्याल रखा जा सकेगा। क्योंकि जो लोग ऐसी स्तिथि में भारी इक्ट्ठ करने से गुरेज नही कर रहे वह पैसे कमाने की चाह में कैसे उक्त सभी चीजों का ख्याल रखेंगे। ऐसे में गोलमाल न्यूज़ जिला प्रशासन से अपील करता है कि कम से कम वह लोगों की जान का ख्याल रखे।