Home Education सेंट सोल्जर में जूनियर विंग स्पोर्ट्स मीट

सेंट सोल्जर में जूनियर विंग स्पोर्ट्स मीट

बयूरो : सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मिठू बस्ती में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि, हरजिंदर सिंह लड्डा, काउंसलर प्रदीप खुल्लर, अमित सिंह संघा, प्रिंसिपल टाइनी डेल स्कूल, प्रिंसिपल जिंगल बेल्ल स्कूल, एनजीओ तेरा तेरा और मेडिकेयर की टीम, किरण नागपाल विशेष रूप से उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर फील दी बास्केट, रेस, बैलेंस दी बॉल्स, रन फॉर स्वीट्स, होप लिटिल, साइकिल रेस, कैटेरपिल्लर, टर्टल रेस आदि करवाई गई। जिसमें जूनियर विंग के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसके अतिरिक्त छात्रों ज़ुम्बा, भंगड़ा और चक्क दे इंडिया पर महिला सशक्तिकरण पर प्रस्तुति दी। फील दी बास्केट अमायरा ने पहला, हरप्रीत ने दूसरा, अनायरा ने तीसरा, रेस में मुदित ने पहला, सहज ने दूसरा, संभव ने तीसरा, बैलेंस दी बॉल्स में जसलीन, जसलीन ने पहला, प्रभलीन, कनिका ने दूसरा, साँची, समृति ने तीसरा, रन फॉर स्वीट्स में वीरजोत, नवजोत ने पहला, गुरसाहिब, दिवजोत ने दूसरा, अरमान, जिगर ने तीसरा, होप लिटिल प्रभजोत ने पहला, चनाया ने दूसरा, आरुषि ने तीसरा, साइकिल रेस में अयन ने पहला, दिलशान ने दूसरा, मनदीप सिंह ने तीसरा, टर्टल रेस में जसकरण सिंह ने पहला, आयुष ने दूसरा, जसमीत सिंह ने तीसरा, कैटेरपिलर रेस में रोनिका, बबलीन, अनन्या ने पहला, आस्था, असलीन कौर, अर्ध्य ने दूसरा, लवलीन, कशिश, आराध्या शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन चोपड़ा ने छात्रों को सन्मानित करते हुए उन्हें खेलों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए प्रेरित किया।