










बयूरो : हंस राज महिला महा विद्यालय, जालंधर के बी. डिजाइन (मल्टीमीडिया) सेमेस्टर IV के छात्रों ने विश्वविद्यालय में उच्च स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रौशन किया। टीना ने 539/550 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा जसप्रीत कौर ने 534/550 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. अजय सरीन ने विभागाध्यक्ष अशीष चड्ढा और विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर पीजी मल्टीमीडिया विभाग के ऋषभ धीर भी उपस्थित थे।










