








ब्यूरो : जालंधर वेस्ट हल्के में सियासी उलटफेर देखने को मिला है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शीतल अंगुराल भाजपा का साथ छोड़ सोमवार को राघव चड्ढा की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान आप नेता रमन अरोड़ा भी साथ मौजूद रहे। राघव चड्ढा ने उन्हें भी सिरोपा डालकर पार्टी में स्वागत कहा। गौरतलब है कि जहां शीतल अंगुराल वेस्ट हलके से मौजूदा विधायक सुशील रिंकू को आम आदमी पार्टी की ओर से चुनौती दे सकते हैं वहीं रमन अरोड़ा भी 2022 चुनावों में सेंट्रल या नॉर्थ हल्के से चुनाव लड़ते दिखाई दे सकते हैं।










