








चंडीगढ़ नगर निगम के लिए 35 वार्डों के लिए 24 दिसंबर को हुए चुनाव के रिजल्ट घोषित किए जा रहे है। जानकारी अनुसार जहां आम आदमी पार्टी ने 14 सीटें जीती हैं वहीं भाजपा ने 12 कांग्रेश ने 8 तथा अकाली दल ने 1 सीट जीती है। इस हिसाब से चंडीगढ़ में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है और अब जोड़-तोड़ की राजनीति आरंभ होती दिखाई दे रही है।
चुनाव में आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़त ले रही थी जबकि भाजपा और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
इन वार्ड में ये रहे विजेता :
– वार्ड 17 से भाजपा के मेयर रहे रविकांत शर्मा आम आदमी पार्टी के हाथों चुनाव हार गए हैं।वार्ड 17 से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने भाजपा के रविकांत शर्मा को 828 वोट से हराया।
– वार्ड 21 से आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 939 वोटों से भाजपा के देवेश मोदगिल को हराया।
– वार्ड 1 से आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर चुनाव जीत गई है। उन्हें 3319 वोट मिली। उन्होंने 1009 वोटों से भाजपा की मनजीत कौर को हराया।
– वार्ड नंबर 2 से बीजेपी 11 वोट से आगे रही।
-वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को 315 वोटों से हराया।
– वार्ड 33 से भाजपा के कंवरजीत सिंह ने कांग्रेस विजय सिंह राणा को 742 वोट से हराया।
– वार्ड नंबर 29 से आम आदमी पार्टी विजेता रही।
– वार्ड 13 से कांग्रेस के सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता चंद्रमुखी शर्मा को 285 वोटों से हराया।
– वार्ड 9 से भाजपा की बिमला दुबे ने आजाद मनप्रीत कौर को 1795 वोटों से हराया।
– वार्ड 5 से कांग्रेस की दर्शना ने भाजपा की नितिका गुप्ता को 2737 वोट से हराया।










