






बयूरो: सूर्या एन्क्लेव स्तिथ साक्षी फ़ीट अप डांस इंस्टिट्यूट द्वारा कोई भी त्यौहार या मौका मनाने से छोड़ा नही जाता। इसी कड़ी में शनिवार को क्रिसमस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। 




इस दौरान जहां नन्हें बच्चे सांता क्लॉज़ के परिधान पहन कर पहुंचे वहीं अकादमी में गीतों की धुनों पर विभिन्न प्रकार के नृत्य पेश किया।




इस बारे जानकारी देते हुए संचालिका साक्षी शर्मा भारद्वाज ने बताया कि अकादमी में बच्चों को नृत्य के विभिन्न तरीके सिखाए जाते है और उन्हें इस भीड़भाड़ व रोज़मर्रा की दुनिया से परे समय व्यतीत करवाने पर ध्यान दिया जाता है जिसके लिए विभिन्न त्यौहार व मौके मनाए जाते है।




क्रिसमस को भी बहुत धूमधाम से मनाया गया। अकादमी में सर्वधर्म सम्मान सिखाया जाता है। आज के दिन नन्हें बच्चों को सांता क्लॉज़ द्वारा बच्चों को गिफ्ट भी दिए गए।















