

– ULLU की CHARMSUKH फिल्में देख शर्मसार कर रहे लोह रिश्ते
बयूरो : जालंधर के न्यू बलदेव नगर में रहने वाले फैक्ट्री कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार के तौर पर हुई है। मृतक की पत्नी और बेटे ने मकान मालकिन पर हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी ने कहा कि उसके पति और मकान मालकिन के अवैध संबंध थे।
मृतक की पत्नी ज्योति ने बताया कि वह लोग करीब चार साल से किराये के मकान में रहते हैं। मकान मालकिन अकेली रहती है, उसका पति और बच्चे छोड़ कर चले गए हैं। बेटे साहिल का आरोप था कि पिता के साथ मकान मालकिन ने अवैध संबंध बना लिए थे। वह लोग अलग घर लेना चाहते थे लेकिन मकान मालकिन ऐसा नहीं होने दे रही थी।
मृतक की पत्नी ज्योति ने बताया कि वीरवार शाम को वो लुधियाना और बेटा काम पर चला गया। रात को वह दुकान से घर वापस आया तो मकान मालकिन ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर वह अपने दोस्त के घर जाकर सो गया। सुबह उसकी मकान मालकिन दोस्त के घर आई और कहा कि उसके पिता को कुछ हो गया है।
वह घर पहुंचा तो देखा कि उसके पिता की शरीर पर जख्मों के निशान थे और उसकी मौत हो चुकी थी। यह पता चलते ही ज्योति भी लुधियाना से वापस आ गई।
मोहल्ला निवासियों ने बताया कि मकान मालकिन मोहल्ले में गलत काम करवाती थी। आए दिन उसकी किसी न किसी के साथ लड़ाई होती थी। इससे पूरा मोहल्ला परेशान था। एसीपी सुखदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।










