
– अभिषेक गुप्ता व तानशी के परिवारों ने लगाए एक-दूसरे पर गम्भीर आरोप, फर्जी होटल बिल भी आए सामने
ब्यूरो : तनाव भरी जिंदगी में छोटी-छोटी बातें कब बड़ी बन जाती है मालूम ही नहीं लगता। ऐसा ही मामला पुंज के जालंधर से सामने आया है जिसमें लड़का व लड़की पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ गम्भीर आरोप लगा क्रोस पर्चे दर्ज करवाए हैं। इस बारे लड़का पक्ष से प्रवीन गुप्ता ने बताया कि उसके बेटे अभिषेक गुप्ता वासी मखदूम पुरा की शादी पिछले साल फरवरी में तानशी पुत्री राजीव अग्रवाल निवासी जवाहर नगर के साथ हुई थी, जिसके बाद उनका परिवार खुशी से रह रहा था कि करवा चौथ पर उनकी बहू तानशी पिता के घर चली गई जब उसे बच्चा होने वाला था। इस दौरान वह शादी अटैंड करने व त्यौहार की बात कह उनकी मर्जी से 50 तोले सोने के गहने भी ले गई। जब काफी दिन गुजर गए तो बेटे अभिषेक ने फोन किया लेकिन उसने बहाना बनाकर आने से इंकार कर दिया। उन्होंने भी इस संबंध में बहू के पिता से बात की तो उन्होंने कहा कि डिलीवरी के बाद भेज देंगे। एक दिन बहू के पिता घर आए जिस दौरान मैं नहीं मिला तो बेटे अभिषेक को ऑफिस से घर ले गए, जिस दौरान उनकी आपस में कुछ कहा-सुनी हुई। एक दिन तानशी का फोन आया कि मैं हॉस्पिटल में दिखाने आई हूं, बच्चा होने वाला है। जिसपर वह परिवार के साथ पहुंच गए। जहां बेटा होने के बाद शहद खिलाने को लेकर भी काफी हंगामा हुआ था। उसके बाद दोनों परिवारों में तल्खी और बढ़ गई लेकिन वह गिले-शिकवे भुलाकर बहू को घर लाने को तैयार थे। लेकिन एक दिन जब बेटा उसे लाने गया तो बहू तानशी व उसके पिता राजीव अग्रवाल ने उसपर दहेज मांगने व मारपीट के आरोप लगाए जिसके बाद उनके परिवार के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने 26 मई 2021 को बेटे अभिषेक, उनपर व पत्नी के खिलाफ धारा 406-498ए के तहत महिला थाने में पर्चा दर्ज किया। इस संबंध में वह कमिश्नर जालंधर नौनिहाल सिंह से मिले, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिलाया कि जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान लडकी पक्ष ने शादी में लाखों का खर्चा व दहेज के रूप में पैसे देने के एवज में 75 लाख रुपए मांगे। इस दौरान शादी के दौरान लावां फेरे के समय 75 लाख की एफ डी.आर. (स्टेट बैंक) देने के आरोप लगाए थे जबकि ऐसी एफ.डी.आर. बनी ही नहीं थी। लेकिन राजीव अग्रवाल अपनी बातों पर अड़े रहे और पुलिस को मोदी रिसोर्ट व होटल इंपीरिया सूट के बिल दिखाए। जब जांच की गई तो पता चला कि बिल तो फर्जी है। पुलिस ने मोदी रिजोर्ट व इंपीरिया सूट के प्रबंधकों को बुलाकर वैरीफिकेशन करवाई तो पता चला कि बिल नकली हैं। बिल पर किए साइन व लगी मोहर उनके थे ही नहीं। जिसके बाद थाना 6 की पुलिस ने आरोपी तानशी अग्रवाल पुत्री राजीव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल पुत्र फकीर चंद दोनों निवासी न्यू जवाहर नगर व जतिन कालरा पुत्र रमेश चंद कालरा वासी न्यू राजा गार्डन के खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 471 व 120बी के अधीन केस दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस ने इन दोनों मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। 










