Home Education सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट का लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ...

सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट का लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

22 दिसंबर को करेगें अपना अगला एटेम्पट

बयूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा हमेशां कुछ नया करने की कड़ी में एक नया मुकाम प्रापत करते हुए सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में भारतीय ब्रेकफास्ट में विभिन्नता के विकल्प को बढ़ावा देते हुए 389 प्रकार के वेसन चीला बना कर लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड “2020” के लिए एटेम्पट किया गया था जिसे लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड ने स्वीकृत कर रिकॉर्ड दर्ज किया है। जजमेंट डब्लिउ जे के जनरल मैनेजर संजीव शर्मा , शेफ सुरेश ,शेफ सुमेर (होटल डेज) द्वारा की गई  प्रिंसिपल संदीप लोहानी ने अपनी 6 टीमों के साथ चिला ओर्गनो, सोया टिक्का चिल्ला, मशरुम वालनट चिल्ला, चिल्ला रोसेपेटल्स, मशरुम हनी, सोया पकोड़ा चिल्ला, शाही सोया, मलाई पनीर चिल्ला ट्री कलर चिल्ला आदि तैयार किये थे। यह चिल्ले एक घंटे 25 मिनट्स में त्यार किये गए थे। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने एटेम्पट के समय की फोटोग्राफ साँझा करते हुए स्टाफ मेंबर्स और छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह सच्ची लग्न और मेहनत का परिणाम है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट अगले रिकॉर्ड के लिए 22 दिसंबर 2021 को एटेम्पट करेगा और उन्हें पूरा विश्वाश है कि उस एटेम्पट का भी लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होगा।