बयूरो : पंजाब के नॉन टीचिंग मुलाजिमों की ओर से अपनी लंबित मांगों को लेकर प्राइवेट कॉलेज नॉन टीचिंग एम्प्लायज यूनियन, पंजाब के आदेशानुसार आज 18 दिसंबर से अनिश्तिकाल के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की नॉन टीचिंग स्टाफ यूनियन के सदस्यों में आज के धरना प्रदर्शन में गुरदेव विरदी, प्रधान, माता फेर कोरी, सैक्रेटरी, रमन बहल, रवि मैनी, इंदु बाला, कुमारी रक्षा रानी, अनुपमा, राजेश कुमार, राजेश कन्नौजिया, तेज कुमार, कमलेश पांडे, सुरेश कुमार, करमचंद, रमेश कुमार, राजीव भाटिया, बेचन लाल, राम लुभाया, शिव लाल और यूनियन के अन्य मैंबर भी शामिल हुए यूनियन के सभी सदस्यों ने कॉलेज मेन गेट पर अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया, इस दौरान कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा। यूनियन की मुख्य मांगों में एडिड कालेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों को 1.12.2011 से संशोधित ग्रेड पे की नोटिफिकेशन जारी करना, 01.08.2009 से बढ़ी हुई दर से हाऊस रैंट और मैडीकल भत्ता 350 / – से बढ़ाकर 500 / – की नोटिफिकेशन जारी करना (यह लाभ इन कालेजों में काम कर रहे टीचिंग स्टाफ को दे दिया गया है।) डी.ए. की बकाया राशि के लिए नोटिफिकेशन जारी करना, 01.01.2017 से 5 प्रतिशत की अंतरिम राहत का नोटिफिकेशन जारी करना, एडिड कालेजों के नॉन टीचिंग कर्मचरियों की खाली पोस्टें भरने पर लगी रोक हटाई जाए , एडिड कालेजों में ठेके के आधार + पर तीन साल पूरे कर चुके मुलाजिमों को रैगुलर किया जाए, सरकारी मुलाजिमों की तरह ही एडिड कॉलेजों में नए छठे पे कमिशन को लागू करने का नोटिफिकेशन जारी किया जाए।










