

ब्यूरो : पंजाबी सूफी सिंगर सरदार अली पर संगरूर की रहने वाली एक महिला ने परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला कमलजीत कौर का आरोप है कि सूफी सिंगर सरदार अली उसको शादी का झांसा देकर साथ 2 साल लिव इन रिलेशनशिप में रहे। बाद में वह शादी करने से से मुकर गया, जिससे सरदार अली की शिकायत पुलिस से की गई। बाद में सरदार अली ने शादी तो कर ली, लेकिन समाज में उसे अपनी पत्नी होने का अधिकार नहीं दिया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कमलजीत कौर ने बताया कि सरदार अली ने शादी के बाद उसे छोड़ दिया। जिससे वह परेशान हो गई। इस बारे में जब सरदार अली के साथ बातचीत की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस भेज कर धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस के एक अधिकारी ने धमकाया और गलत तरीके से शोषण करने की कोशिश की।
सूफी सिंगर सरदार अली का कहना है कि उन्होंने कमलजीत कौर मेरी दूसरी पत्नी है। उससे पहले कमलजीत कौर दो शादी कर चुकी है। किसी कारण उसकी दोनों शादी सफल नहीं रही। जिससे उसकी तीसरी शादी मेरे साथ हुई। कमलजीत कौर के पहले पति से उसकी एक बेटी है, सरदार अली ने बताया कि मां और बेटी का पालन-पोषण मैं कर रहा हूं। मुस्कान के स्कूल जाकर फीस मैं जमा करता हूं।
सरदार अली ने बताया कि कमलजीत कौर के पास अपने पहले और दूसरे पति के साथ तलाक हुआ था, उसका कोई कागजात नहीं है। अगर पासपोर्ट या अन्य कागजों में कमलजीत कौर का नाम डलवाना है तो पहले तलाक के पेपर आने चाहिए, लेकिन कमलजीत कौर के पास कोई तलाक के पेपर नहीं है। उन्होंने कहा कि कमलजीत कौर मेरी दूसरी पत्नी है, उसे मैंने पूरा अधिकार दिया है।











