


बयूरो : जालंधर के प्रख्यात RJ व 94.3 माइ एफएम में कार्यरत गौरव मैनी जिन्हें श्रोता RJ गैरी के नाम से जानते है, की दूसरी पॉलीवुड फ़िल्म रॉउडी सिंह मार्च 2022 में रिलीज़ होने जा रह है। इस बारे बातचीत करते हुए गौरव ने बताया कि यह उनकी दूसरी पॉलीवुड फ़िल्म होगी जिसमें वह निर्भीक व निडर पत्रकार की भूमिका निभा रहे है।
माइल्ड पिक्चर द्वारा कुमार वीडियो संग मिल कर टीएम्पी प्रोडक्शन बैनर अधीन बन कर मार्च में रिलीज़ होने वाली रॉउडी सिंह में गौरव बतौर निर्भीक व नुदर पत्रकार झूठ के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे। 
गौरव ने बताया कि फ़िल्म में लीड रोल गौरव कक्कड़ को दिया गया है जोकि रॉउडी सिंह का किरदार निभाएंगे। इसे तरुण कुमार ने प्रोड्यूस व आलम गाहिर ने डायरेक्ट किया है।
गौर होकी आरजे गैरी शाम का शो ‘हैप्पी इवनिंग’ होस्ट करते है और जालंधर वासियों की बतौर आरजे पहली पसंद है। वहीं सेलेब्रिटीज़ चाहे अभिनेत्रियां हो या अभिनेता, गायक हो या मॉडल अक्सर गौरव बारे बोलते सुने जाते है कि ‘जालंधर आए ते गैरी नूं ना मिले तां की जालंधर आए’।
गौर होकी मां-बाप के लाडले व भाई-बहन के प्यारे गौरव मैनी स्वभाव से बहुत ही ‘डाउन टू अर्थ’ हैं और बढे-छोटे का सम्मान भरपूर करते है। उनकी आरजे से लेकर अभिनय कला का चारों ओर डंका बज रहा है।











