Home Punjab जालंधर छावनी BJP में हलचल, भज्जी की ना पश्चात युवा नेता अर्जुन...

जालंधर छावनी BJP में हलचल, भज्जी की ना पश्चात युवा नेता अर्जुन त्रेहन ने ठोकी दावेदारी, कहा : वरिष्ठों का साथ व हल्के में किए जनहित कार्य जिताएंगे सीट

बयूरो : भाजपा किसान आंदोलन पश्चात राज्य में मजबूती पकड़ती जा रही है और किसान आंदोलन के दौरान भी हल्का जालंधर कैंट में अगर कोई भाजपाई एक्टिव था, तो वह था अर्जुन त्रेहन। भाजयुमो के मीडिया सेल के को-कन्वीनर अर्जुन ने कैंट हल्के से 2022 चुनावों हेतु क्रिकेटर भज्जी की ना पश्चात दावेदारी ठोक दी है। इस बारे गोलमाल न्यूज़ से विशेष बातचीत में अर्जुन ने कहा कि वह सदैव पार्टी व आम लोगों के हित मे उपलब्ध रहते है। और आए दिन कोई न कोई मुद्दा उठाते भी है और उस पर जो भी उनसे बन पड़ता है वह करते भी है। चाहे हल्के में परगट की छत्रछाया में सड़क निर्माण घोटाले हो या सरकारी तंत्र की दुर्दशा हो, वह आवाज बुलंद तो करते ही आए है बल्कि अगर माननीय अदालत का दरवाजा भी खटखटाना पड़ा तो उन्होंने खड़काया है। इसके अतिरिक्त विधायक परगट के करिन्दों द्वारा भोली भाली जनता को जो थानों में।रेशन किया जाता है या झूठे केस में फंसाया जाता है, उसमें भी तथ्यों के आधार पर कइयों की मदद की है। ऐसे में हल्के की ग्राउंड में एक्टिव अर्जुन त्रेहन खासे मजबूत दावेदार उभर कर सामने आ सकते हैं क्योंकि युवा होने के साथ साथ वह तेज तर्रार भी है पढ़े लिखे समझदार भी। अर्जुन ने कहा कि वह हल्के की सीनियर लीडरशिप से आशीर्वाद लेकर उन्हें साथ लेकर चलेंगे और सीट जीत कर पार्टी की झोली में डालेंगे जिससे राज्य में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनेगी।