
बयूरो : कांग्रेस हाई कमान के सर्वे में जालंधर छावनी से 2022 चुनाव हार रहे मौजूद शिक्षा खेल व एनआरआई मंत्री परगट सिंह को नकोदर शिफ्ट किया जा सकता है। ऐसे में युवा नेता व पग पग परगट के किए गलत कार्यों को लेकर आवाज बुलंद करने वाले अरविंद शर्मा ने नकोदर हल्के से अपनी दावेदारी ठोकी है।
इस बारे गोलमाल न्यूज़ से बातचीत करते हुए अरविंद ने बताया कि वह नकोदर के शंकर पिंड में जन्में, पले व बड़े हुए है। जहां का बच्चा बच्चा उनका जानकार है। वही वह नेशनल कालेज नकोदर में पढ़े हुए है और प्रधान भी रह चुके है। जिसके चलते नकोदर मैन।में भी उनकी खासी पकड़ है। अरविंद ने कहा कि दावेदारी ठोकना उनका संवैधानिक अधिकार है। और अगर पार्टी उन पर भरोसा जताती है तो वह सीट जीत कर कांग्रेस पार्टी की झोली डालेंगे जिससे दोबारा कांग्रेस सरकार बनना आसान होगा।










