Home Punjab नकोदर : पहला किला फतेह, अब 2022 चुनाव जीतना मकसद : अश्वन...

नकोदर : पहला किला फतेह, अब 2022 चुनाव जीतना मकसद : अश्वन भल्ला

बयूरो : नवनियुक्त जालंधर देहाती कार्यकारिणी प्रधान अश्वन भल्ला ने इस खुशी के मौके पर मीडिया से बातचीत दौरान कहा कि वह सदैव कांग्रेस पार्टी के सिपाही रहे है। भविष्य में भी पार्टी जिस जिम्मेवारी को सौंपेगी वह उसका निर्वाह पूर्णतः करेंगे। उन्होंने नई की गई उनकी नियुक्ति पर कहा कि पहला किला फतह कर लिया है। अब 2022 में हाई कमान से नकोदर हल्के में सेवा का मौका करने के उद्देश्य से विधानसभा चुनावों में टिकट लेकर लगातारता में बनने वाली दूसरी बार कांग्रेस सरकार में नकोदर हल्के की सीट को जीत कर अपना अहम योगदान डालेंगे। अश्वन भल्ला ने बताया कि नकोदर हल्के में उन्हें अथाह प्यार मिल रहा है। जिस दौरान उन्हें हल्के से जिताने का लोग आश्वासन दे रहे है।