Home Entertainment जालंधर : लेडीज जिमखाना चुनावों में नीना चौहान को ‘एंटरटेनमेंट सेक्टरी’ हेतु...

जालंधर : लेडीज जिमखाना चुनावों में नीना चौहान को ‘एंटरटेनमेंट सेक्टरी’ हेतु माना जा रहा Favourite, पढ़ें व देखें

बयूरो : लेडीज जिमखाना चुनावो की गर्मी हर ओर देखने को मिल रही है। 15 दिसंबर यानी बुधवार को मतदान होगा जिसमें करीब 600 से अधिक महिला सदस्याएं मतदान करेंगी। इस दौरान 3 ग्रुपों में विभिन्न पदों पर उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। इसी कड़ी में एंटरटेनमेंट सेक्टरी के पद हेतु जहां 1 ग्रुप ने कोई उम्मीदवार नही उतारा वही 2 ग्रुप की ओर से नीना चौहान व वंदना दलाल के मध्य एकतरफा मुकाबला देखने को मिल रहा है। लेडीज जिमखाना क्लब की कुछ सदस्याओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एंटरटेनमेंट सेक्टरी के पद हेतु नीना चौहान सर्वाधिक पसंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नीना चौहान खासे लंबे समय से क्लब की सदस्य है और सदैव एक्टिव रहती है। उन्होंने बताया कि नीना चौहान हर इवेंट चाहे स्वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस, बैसाखी हो या होली, नया साल हो या वैलेंटाइन डे, प्रत्येक कार्यक्रम में वह बढ़ चढ़ कर हिस्सा तो लेती ही है वही सभी को अपनी परफॉरमेंस से भाव-विभोर करती है। गीत गाने की कला हो, काव्य प्रदर्शन हो या नृत्य कर सभी को झूम उठने पर मजबूर करना, नीना चौहान भली भांति जानती है। इसी के चलते वह एंटरटेनमेंट सेक्टरी के लिए सबसे अधिक पसंदीदा उम्मीदवार है।