
ब्यूरो : जालंधर के गढ़ा में दो ज्वेलर्स शोरूम मालिकों में पार्किंग को लेकर कहा सुनी हो गई धीरे – धीरे बात इतनी बिगड़ गई कि एक – दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए। कनक ज्वेलर्स के मालिक सुनील भारद्वाज ने बताया कि उनके पड़ोस में स्थित ज्वेलर्स शोरूम के मालिक ने उनकी दुकान के बाहर बाइक खड़ी की थी। उन्होंने मना किया तो उसने गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने रिवाल्वर निकाल कर उन पर तान दी। सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई गुलशन ने बताया कि शिकायत आई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद भी कार्यवाही की जाएगी। 










