Home Entertainment जालंधर : जिमखाना चुनावों में मजबूत हुआ Achiever ग्रुप, जानें किस-किस का...

जालंधर : जिमखाना चुनावों में मजबूत हुआ Achiever ग्रुप, जानें किस-किस का मिला समर्थन, पढ़ें व देखें

ब्यूरो : जिमखाना क्लब के चुनावों में उम्मीदवारों द्वारा प्रचार जोरों शोरों से किया जा रहा है। अचीवर्स ग्रुप के उम्मीदवार सचिव तरूण सिक्का, जूनियर वाईस प्रैज़ीडेंट अमित कुकरेजा, ज्वाईंट सैक्रेटरी सौरभ खुल्लर, केशियर एस.पी.एस. विर्क तथा कार्यकारिणी सदस्यों में नितिन बहल, हरप्रीत सिंह गोल्डी, अतुल तलवाड़, मोहिन्द्र सिंह, नरेश बाठला, पकंज मनकोटिया द्वारा संयुक्त रूप से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी चुनाव प्रचार में अचीवर्स ग्रुप को मजबूती मिली जब जिमखाना क्लब के वरिष्ठ सदस्य जिसमें विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रतिष्ठित सदस्य नीरज अरोड़ा, ठाकुर सहदेव सिंह, समरविजय सिंह, एडवोकेट अनुज मेहता, बॉबी बांसल, संजीव जुनेजा, अशोक सचदेव, सुकांत त्रिवेदी, डाक्टर सुकांत वर्मा, ओ.पी. मक्कड़, अमृतपाल सिंह, अमित गगनेजा, प्रिंस दिलावरी, हरदीप कुमार ने समर्थन देने का ऐलान किया। समर्थन देन के लिए अचीवर्स ग्रुप द्वारा सभी सदस्यों का धन्यवाद किया गया। तरूण सिक्का ने कहा कि उनके ग्रुप द्वारा पहले की तरह भविष्य में भी विकास कार्य और सदस्यों को पेश आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए काम किया जाता रहेगा।