
ब्यूरो : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मंडी रोड जालंधर में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस संबंध में प्रिंसिपल सरबजीत कौर मान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने फेस पेंटिंग कर देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें सलाम किया। इसके अलावा छात्रों ने एक कोरियोग्राफी के द्वारा भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास को पेश किया। इस मौके पर छात्रों ने देश भक्ति के समूह गान तथा गीत भी पेश किए। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल मान ने विद्यार्थियों को बताया हर साल यह दिवस सात दिसंबर को मनाया जाता है,
जिस की शुरुआत 1949 में की गई थी। हर वर्ष इस दिन के जरिए उन जवानों, एयरमेन और नाविकों को याद किया जाता है जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण त्याग दिए। इस दिन के जरिए सैनिकों के कल्याण के लिए फंड भी इकठ्ठा किया जाता है। प्रिंसिपल श्रीमती मान ने छात्रों भारतीय सेना को ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्रों को भारतीय तिरंगे के सम्मान की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने को समूह स्कूल स्टाफ ने सहयोग दिया।










