
ब्यूरो : हंस राज महिला महा विद्यालय, जालंधर के MA (अर्थशास्त्र) सेम II के छात्रों ने विश्वविद्यालय में स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रौशन किया। तानिया ने 500 में से 466 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिवानी ने 449 अंकों के साथ 7वां स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने छात्रों, पीजी अर्थशास्त्र विभाग के प्रमुख डॉ. शालू बत्रा और संकाय सदस्यों चंद्रिका, ज्योतिका मिन्हास और हरमनु पॉल को बधाई दी।










