Home Crime जालंधर : नया मोड़ ‘Aryan Academy’ मानव तस्करी मामले में, सोशल मीडिया...

जालंधर : नया मोड़ ‘Aryan Academy’ मानव तस्करी मामले में, सोशल मीडिया पर बदनाम करने वाले प्रिंस बराड़ ने मांगी माफी, पढ़ें व देखें

बयूरो : शहर की प्रख्यात Aryan Academy पर सोशल मीडिया पर प्रिंस बराड़ ने खासे गम्भीर आरोप लगाए थे जिसके पश्चात शिव सेना हिन्द के युवा नेता इशांत शर्मा ने पुलिस में मानव तस्करी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी कड़ी में एक नया मोड़ आ गया है कि प्रिंस बराड़ ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हुए इशांत शर्मा पर ही दबाव बनाने की बात कही है। हालांकि उसमें यह भी कहा गया है कि वह यह माफी एक नई आईडी से मांग रहे है। इसके पीछे क्या कारण है फिलहाल मालूम नही लगा है। लेकिन इस मामले अभी ऊंट किस करवट बैठेगा कहा नही जा सकता लेकिन इस बारे आर्यन अकादमी के अनिल ने गोलमाल न्यूज़ से बातचीत में कहा कि वह कोई गलत कार्य नही कर रहे है बल्कि वह सदैव बच्चों का भला ही करते है। उन्होंने कहा कि उनकी तरक्की से उनके मुकाबले वाले जलते है जिसके चलते यह कोई सोची समझी साजिश उनके खिलाफ रची जा रही है।