Home Crime जालंधर : खौफनाक कदम महिला द्वारा मासूम बच्चों संग ससुरालियों से प्रताड़ित...

जालंधर : खौफनाक कदम महिला द्वारा मासूम बच्चों संग ससुरालियों से प्रताड़ित होकर, पढ़ें व देखें

ब्यूरो : जालंधर के राजनगर में रहने वाली महिला ने पति व ससुराल वालों से तंग आकर बच्चों सहित जहर निगलन लिया जिसके तुरंत बाद उसकी मौत हो गई। उसकी बेटी मन्नत की हालत गम्भीर बताई जा रही है। रेखा नाम की इस महिला व उसके बेटे गौरव की जहर निगलने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतका रेखा पत्नी दलीप कुमार के परिजनों विजय, राकेश व संतोषी ने आरोप लगाए हैं कि उसका पति दलिप कुमार अकसर रेखा व बच्चों के साथ मारपीट करता था। रेखा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रेखा ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। अभी कुछ दिन पहले भी रेखा ने उन्हें फोन करके बताया था कि उसके पति दलीप ने उसे बुरी तरह से पीटा है और उसे वह मार देगा। थाना बस्ती बावा खेल पुलिस ने मामला दर्ज करके शवों को कब्जे में ले लिया और महिला के मायके वालों के बयानों के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शवों को भी सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।