Home Education सेंट सोल्जर के छात्रों ने अपाहिज आश्रम के बच्चों और बुजुर्गों के...

सेंट सोल्जर के छात्रों ने अपाहिज आश्रम के बच्चों और बुजुर्गों के साथ बिताया समय

विकलांगों का बने सहारा संदेश के साथ मनाया ‘वल्र्ड डिसेबिलिटी डे’

बयूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन के छात्रों द्वारा अपाहिज आश्रम के बच्चों और बुजुर्गों का सहारा बनने का संदेश देते हुए ‘वल्र्ड डिसेबिलिटी डे’ मनाया गया। इस मौके पर चेयरमेन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, प्रिंसिपल मनजिंदर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए। सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के छात्रों ने अपाहिज आश्रम में रह रहे विकलांगों से मिलकर एक नाटक मंचन किया और उनके साथ गीत ओर डांस कर समय बिताया। छात्रों ने ‘सी दी पर्सन नाट व्हील चेयर’, दीस पीपल कैन डू एनीथिंग’, ‘मई अबिलिटी इस स्ट्रांगर देन मई डिसेबिलिटी’ के पोस्टर बनाकर लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने अपाहिज आश्रम के बच्चों और बुजुर्गों को गुलाब के फूल भेंट करके उनके प्रति सम्मान का प्रगटावा करते हुए उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान चेयरमैन चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन चोपड़ा की ओर से अपाहिज आश्रम के बच्चों और बुजुर्गों को कंबल, व्हीलचेयर, मिठाइयां, फल इत्यादि वितरित कर उनका सम्मान करते हुए कहा कि ‘पथ का अंतिम लक्ष्य नहीं है, सिंहासन चढ़ते जाना है। सब समाज को लिए साथ में आगे बढ़ते जाना है। बच्चों को विकलांगों की सेवा करने और उनका ध्यान रखने के लिये प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘निर्माण के पावन युग में, हम चरित्र निर्माण न भूलें, स्वार्थ साधना की आंधी में हम निर्बल का कल्याण न भूलें।’ उन्होंने विकलांग लोगों की अच्छी सेहत और अन्य सुविधाओं को लेकर हमेशा उनके साथ खड़े रहने का वचन दिया।