Home Punjab भाजपा पंजाब में 117 सीटों पर लड़ेगी चुनाव : डॉ सुभाष शर्मा 

भाजपा पंजाब में 117 सीटों पर लड़ेगी चुनाव : डॉ सुभाष शर्मा 

जालंधर देहात की पाँच विधानसभा सीटों की रणनीति को लेकर की बैठक

बयूरो : भारतीय जनता पार्टी जालंधर देहाती की पांच सीटों की आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर एहम बैठक का आयोजन स्थानीय भाजपा कार्यालय शीतला मंदिर में हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख रूप से भाजपा देहाती दक्षिणी प्रधान सुदर्शन सोबती एवं उत्तरी प्रधान अमरजीत सिंह अमरी और विशेष रुप से पहुंचे पंजाब भाजपा के महामंत्री औऱ दोआबा जोन के प्रभारी सुभाष शर्मा द्वारा की गई।इस अवसर पर भाजपा देहाती दक्षिणी प्रभारी परषोत्तम सिंह पासी विशेष रुप से पहुंचे। इस अवसर पर सुभाष शर्मा जी ने देहाती टीमों में जोश भरते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मार्गदर्षित किया। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसा विकल्प है जो जनमानस की समस्याओं को समझ कर उनका हल करती है।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आह्वान किया कि वो केंद्र सरकार की नीतियों को ज्यादा से ज्यादा आम जनमानस तक लेकर जाये ताकि वो इससे लाभान्वित हो सके।इस अवसर पर उन्होंने सभी से चुनावों की तैयारियों के संदर्भ में सुझाव भी लिये।उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा पुर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी तथा हम सभी को एकजुट होकर इसमें सहभागिता करनी है।इस अवसर पर उन्होंने मनजिंदर सिंह सिरसा का पार्टी ज्वाईन करने पर स्वागत किया तथा कहा कि इस बदलते पंजाब में सिखों की भाजपा के प्रति रुचि और ज्यादा बढ़ी है।उनके अनुसार मोदी जी का सिख समुदाय के प्रति स्नेह उनका द्वारा किये गये अलग अलग कार्यों से देखा जा सकता है। इस अवसर पर सभी ने आश्वासन दिया कि जालंधर देहात की विधानसभा सीटे बड़े अंतर से जीतेगें।इस अवसर पर संझम सिंह मेसन, संजीव सोबती, चंद्रवीर गोल्डी, अश्वनी सोंधी, सोमनाथ गोपाल, जितेंद्र सिंह टाहा, शेफ्फी चावला, राजीव पंजा, रंजीत पवार, इंदरजीत मेहता, इंदरजीत सहोता, मुकेश डागरा, मास्टर विनोद, शिवा संगर, विक्की, अंजलि वर्मा, मंजू सरपंच, दिनेश ऐरी, अर्जुन तिवाड़ी, वीरेंद्र कुमार, सुरिंदर कुमार सरपंच, सुशील कालिया, बलविंदर शर्मा, अजय पुंज, डॉक्टर शर्मा, राज कुमार जोगी, संदीप वर्मा, पवन भट्टी, विपुल शर्मा, अमित सहोता इत्यादि सम्मिलित हुए।