Home Education डिप्स अर्बन एस्टेट में करवाई गई क्विज प्रतियोगिता

डिप्स अर्बन एस्टेट में करवाई गई क्विज प्रतियोगिता

बयूरो : विद्यार्थियों को भारत के इतिहास, संस्कृति और अर्थव्यवस्था से अवगत करवाने के लिए डिप्स अर्बन एस्टेट फेस 1 में सोशल साइंस और कॉमर्स के जुड़े विभिन्न विषयों की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चौथी से ग्याहरवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। डिप्स सोशल साइंस और कॉमर्स एडवाइजर अकांक्षा पुरी की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को 30 मिनट में लिखित प्रश्न हल किए। प्रतियोगिता में चौथी कक्षा से संजना, पांचवी कक्षा से दर्पन, छठी कक्षा से नूर, सातवीं से हेमा, आठवीं से भारती, नौवीं से संदीप, ग्यारवीं से कृष गुरसहज विजेता रहे। प्रिंसिपल मीनाक्षी मेहता और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए भविष्य में भी हमेशा सफल होने की शुभकामनाएं दी। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को अपने देश की संस्कृति, भौगोलिक स्थिति, धार्मिक, इतिहास विज्ञान से परिचित करवाना है। कोरोना के कारण काफी समय बाद स्कूल खुलें है। ऐसे में विद्यार्थियों को उनकी काबलियत की पहचान करवाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का करवाना अति अवाश्यक है।