Home Punjab जालंधर : जिमखाना क्लब के चुनाव घोषित, 19 को होगा मतदान, पढ़ें...

जालंधर : जिमखाना क्लब के चुनाव घोषित, 19 को होगा मतदान, पढ़ें कौन-कौन हो सकता है सम्भावित उम्मीदवार

बयूरो : जालंधर के प्रेस्टीजियस जिमखाना क्लब में रविवार को एजीएम समाप्त हो चुकी है जिसमे चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी अनुसार 19 दिसंबर को जूनियर वाईस प्रेजिडेंट, होनरेरी सेक्टरी, जॉइंट सेक्टरी व केशियर सहित 10 एग्जीक्यूटिव सदस्यों के पदों हेतु मतदान किया जाएगा। सूत्रों अनुसार 5 से 10 दिसंबर के बीच सम्भावित उम्मीदवार अपना नामांकन करेंगे। वहीं नतीजा 19 दिसंबर को ही शाम ऐलान कर दिया जाएगा।

गोलमाल न्यूज़ के सूत्रों अनुसार प्रमुख 4 पदों पर 2 ग्रुप चुनावों में भिड़ेंगे जिसमे एक ग्रुप के किंग मेकर रबड़ कारोबारी होंगे तो दूसरे ग्रुप के किंगपिन शू निर्माता कम्पनी के मालिक होंगे। वही एक ग्रुप की ओर से मौजूदा सेक्टरी तरुण सिक्का अपने पुराने पद पर ‘विकास पुरुष’ के चलते चुनाव लड़ सकते है। इसके अतिरिक्त इसी ग्रुप से धीरज सेठ, अमित कुकरेजा, एसपीएस राजू विर्क आदि उम्मीदवार हो सकते है। वहीं दूसरे ग्रुप की ओर से बड़ा उलटफेर करते हुए पिछले चुनावों में सर्वाधिक मतों से एग्जीक्यूटिव चुनाव जीतीं अनु माटा उच्च 4 पदों में से एक पर चुनाव लड़ती दिख सकती है जिसका सन्देश उन्होंने दे दिया है। क्योंकि पिछले चुनावों में भी उच्च पद पर उम्मीदवार न बनाए जाने पर अनु का दर्द साफ देखा गया था। वही इसी ग्रुप की ओर से कोकी शर्मा, गुलशन शर्मा सहित अन्य उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। गोलमाल न्यूज़ समय-समय पर जिमखाना की राजनीति बारे पाठकों को अवगत करवाता रहेगा।