Home Punjab जालंधर : राम सेवक मंडल एवं हरबंस लाल काकड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट की...

जालंधर : राम सेवक मंडल एवं हरबंस लाल काकड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से 224वां राशन वितरण समारोह का आयोजन, पढें व देखें

(पूजा मेहरा) : राम सेवक मंडल एवं हरबंस लाल काकड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से 224वां राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें जरूरतमंद और गरीब औरतों को राशन और जरूरत का सारा सामान दिया गया। इस मंडल की तरफ से एक विशेष कार्यक्रम भी शुरू किया गया जिसमें शहर के वह लोग जिन्होंने अपने पूरे जीवन में समाज और धर्म के लिए बहुत ही अच्छे कार्य किए जिसके लिए उनको लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करने का और उनका मान बढ़ाने का कार्यक्रम शुरू किया गया ।

जिसके तहत आज जालंधर शहर के प्रसिद्ध समाज सेवक ओर उद्योगपति रविंद्र ढांडा जी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया क्योंकि रविंद्र टांडा जी काफी लंबे समय से धर्म और समाज के लिए काफी अच्छे कार्य करते आ रहे हैं ओर वो ऐसी काफी संस्थाओं से जुड़े हुए हैं जो धर्म और समाज के लिए बहुत ही अच्छे कार्य करते

जिसके लिए उन्हें आज राम सेवक मंडल के पपिंदर मेहता ,योगेश बांसल, राकेश महाजन, पवन शर्मा, बलदेव आहूजा, नरेश चड्डा, मोहिंदर पाल सिंह, बॉबी चोपड़ा की तरफ से सम्मानित किया गया।