Home Religious सोमवार वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, रूके हुए कार्य महिला मित्र...

सोमवार वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, रूके हुए कार्य महिला मित्र की मदद से पूरे होंगे, पढ़ें राशिफ़ल

मेष राशि
आप दूसरों के साथ सहयोगपूर्ण रवैया अपनाएं। नौकरी, व्यापार में उन्नति के योग हैं। निवेश करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि
आर्थिक मामलों में रुकावट आ सकती है। उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। धर्म और कर्म में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि
संतान के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी। घर में अशांति का माहौल रहेगा। आमदनी से ज्यादा पैसा खर्च होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। आत्मविश्वास और ईमानदारी से सफलता मिलेगी।

कर्क राशि
धार्मिक यात्रा लाभकारी और तनाव मुक्त रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति की संभावना है। बड़ों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि
धार्मिक यात्रा लाभकारी और तनाव मुक्त रहें। मित्रों का सहयोग कम मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क के रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि ज्यादा ले सकते हैं। रूके हुए कार्य जल्द पूर्ण होंगे।

कन्या राशि
अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। अदालती मामलों को अभी के लिए स्थगित रखें। किसी की बातों से आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है।

तुला राशि
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। ज्यादा काम करने से सेहत पर असर पड़ सकता है। सहकर्मी काम में अशांति पैदा कर सकते हैं। परिवार के बड़ों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि
राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। अचानक लाभ का योग है।

धनु राशि
प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। ईमानदारी से काम करना पसंद करेंगे। खान-पान का शौक बढ़ेगा। किसी महिला मित्र की मदद से काम बनेगा। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना की आशंका है।

मकर राशि
मित्रों के साथ प्रेम और सौहार्द में वृद्धि होगी। नए कपड़े, आभूषण खरीदने का मन बना लेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। निवेश करने से बचें। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशि
राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। व्यापार में मनचाही सफलता मिलेगी। नया वाहन, जमीन खरीदने की योजना बनेगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी।

मीन राशि
यात्रा के दौरान आपको कानूनी परेशानी हो सकती है। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। पुराने मित्रों से मिलकर प्रसन्नता होगी। खाना अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ।