Home Crime जालंधर : अवैध ‘सेठ’ ने ‘धीरज’ से विधायक की मदद ले बनाई...

जालंधर : अवैध ‘सेठ’ ने ‘धीरज’ से विधायक की मदद ले बनाई बहुमंजिला इमारत, पढ़ें व देखें

बयूरो : गुरु नानक मिशन चौक नजदीक 2 हॉस्पिटलों के साथ जिमखाना क्लब से मशहूर हुए अवैध ‘सेठ’ ने सत्ताधारी विधायक की मदद से बहुत ही धीरज के साथ बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया है जोकि बिक़डिंग बाई लॉज़ अनुसार सही नही है। इस बाबत भाजपा युवा नेता अर्जुन त्रेहन ने निगम को एक आरटीआई दायर की है जिसमें विभिन्न पहलुओं बारे जानकारी मांगी गई है। इस बारे अर्जुन ने कहा कि सरकारी खजाने को चूना लगाने वाले व नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ सदैव जनहित में पोल खोलते आए हैं और खोलते रहेंगे। उन्होंने कहा इस अवैध सेठ की बहुमंजिला इमारत जो नियमो को ठेंगा दिखा रही है और सरकारी खजाने को चूना लगा रही है, की।जानकारी हासिल कर उचित कार्यवाही हेतु शिकायत भी दर्ज करवाएंगे और अगर जरूरत पड़ी तो माननीय अदालत का दरवाजा भी अवश्य खटखटाएंगे।